Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

Dehradun Uttarakhand






Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

अल्मोड़ा (Big news today). जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को चिकित्सा सेवा बोर्ड, देहरादून द्वारा 25 एवं 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाने वाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों का भली-भांति निरीक्षण कर लिया जाए तथा वहां उपलब्ध सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्रों एवं अभ्यर्थियों की पहचान का गहनता से सत्यापन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।


उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की  जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।


बैठक में बताया गया कि जनपद में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रथम दिवस 25 जुलाई 2026 को 361 तथा द्वितीय दिवस 26 जुलाई 2026 को 228 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी युक्ता मिश्र , उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *