Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

NSUI के 4 पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में ही लात-घूंसे चलाते हुए आपस में भिड़ गए थे युवा नेता

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big news Today)

उत्तराखंड #NSUI एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।

कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। इस दौरान एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की और पार्टी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव पर मामला शांत कराया था। इस बीच कांग्रेस भवन में प्रदेशस्तर के बड़े नेता भी मौजूद थे। इस घटना से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी

उधर निष्काषित पदाधिकारियों ने आज 12 बजे प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता बुलाई है। जिसमें वे अपनी बात को खुलकर मीडिया के सामने रखेंगे।