Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।