Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सांसद नरेश बंसल ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारीयों की ली जमकर क्लास

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मंगलवार को मंथन सभागार में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनप्रतिनिधि ने भी प्रतिभाग किया। सांसद ने क्रमवार विभागीय अधिकारियों से अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओ की अद्यतन जानकारी लेते हुए, कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारी ही पूर्ण सूचना एवं जानकारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। कहा कि अगली बैठक जीवनगढ में ग्रामीण के मध्य बैठकर करेंगे।


सांसद बंसल ने अधिकारियों को सख्त निर्देष देते हुए कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाने की समाधान आपके पास है। जनहित के कार्य को प्राथमिकता दिए जाए। सभी को कार्य प्रगति में तेजी लाने की जरूरत है। तांकि जनमानस को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकें। कहा कि विकास के कार्यो में तेजी लाते हुए देश को इस अमृत काल में अग्रणी देश की श्रेणी में ले जाना है। उन्होने स्वास्थ्य मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता को बढावा देने को कहा। जबकि निक्षय मित्र में जन सहभागिता को लेकर और जागरूक करने को कहा।

उन्होने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि आबंटित धनराशि को समय पर खर्च करते हुए, लक्षीत योजनाओं को समय पर पूर्ण करेंगे। उन्होने सांसद आदर्श ग्राम योजना, सांसद खेल स्पर्धा, सांसद स्वास्थ्य मेला, निक्षय मित्र, तंदुरूस्त बालक, स्मार्ट सीटी सहित भारत सरकार द्वारा संचालित पोशित एवं अन्य योजनाओं की भौतिक एवं आर्थिक प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। एनएच की कार्य को लेकर उन्होने कहा कि जन सुविधा से जुडे कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नही होनी चाहिए। कार्यो की जांच कराने की बात कही। उन्होने बल्लीवाला फ्लाईओवर में हो रही दुर्घटना के दृश्टिगत, फ्लाईओवर को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जबकि लोनिवि की समीक्षा के दौरान जनपद में संचालित सभी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।