Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बंगलों की कांडी में नवनिर्मित मंदिर में नाग देवता प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Dehradun Delhi Uttarakhand


मसूरी। (Big News Today) पर्यटन ग्राम बंगलो की कांडी में ग्राम पंचायत के सहयोग से नाग देवता मन्दिर का नव निर्मित मंदिर में भगवान नाग देवता की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पारंपरिक वाद्ययंत्रों व वैदिक मंत्रों के साथ की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मसूरी से सटे गांव बंगलों की कांड़ी में भगवान नाग देवता के नये मंदिर का निर्माण किया गया जिसमें नाग देवता की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मन्दिर को बनाने में ग्राम वासियों को करीब दो वर्ष का समय लगा। जिसके बाद मन्दिर में मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया। नाग देवता की मूर्ति के लिए सभी ग्रामवासी हरिद्वार पहुंचे व प्रतिमा का स्नान करवा कर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ हरिद्वार से नाग देवता की मूर्ति को बंगलो की कांडी पहुंचाया।

जंहा ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक कलश यात्रा निकाली जिसमें महिलाओं ने कलश उठा कर मंदिर तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ यात्रा निकाली व उसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रों व पूजा अर्चना के साथ नाग देवता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।

इस मौके पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों से ढोल नगाड़ों के साथ नाग देवता के जयकारे लगाए। इस दौरान गांव में तीन दिन का यज्ञ कर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने नाग देवता का प्रसाद लिया। ग्राम पंचायत बंगलो की कांडी के प्रधान सुन्दर सिंह रावत ने कहा कि आज नाग देवता की मूर्ति स्थापना पर ग्रामीणों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है और सभी ग्रामीण नाग देवता की मूर्ति स्थापना से खुश है और सभी ने नाग देवता से अपने परिवार की खुशहाली के साथ साथ सम्पूर्ण गांव की खुशहाली का कामना की।

इस मौके पर राजेश नौटियाल, नरेश नौटियाल, सिकन्दर रावत, मुकेश नौटियाल, सुनील नौटियाल, रैपाल सिंह रावत, संजय रावत, नागेंद्र पंवार, सोबन रावत, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।