Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

Delhi Uttar Pradesh


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली. समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की ओर से लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था.

दरअसल 22 अगस्त को तबीयत खराब होने के बाद मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. वहीं 1 अक्टूबर की रात को उनको ICU में शिफ्ट किया गया था. मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है.