Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Uttar Pradesh


बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा,  सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना है. शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा. आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का देहांत आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है. मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आठ बार विधायक रहे हैं. वह देश के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं.