Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हाईकोर्ट के निर्देश पर चले स्वच्छता अभियान की राज्यपाल ने की प्रशंसा

Dehradun Delhi Haridwar Karnataka Lucknow Uttar Pradesh Uttarakhand


राज्यपाल राजभवन ( Big News Today ) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए गए राज्यव्यापी स्वच्छता महाअभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि 12- 18 जून तक चले इस महाअभियान में न्याय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, आम जनमानस व सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। उन्होंने उच्च न्यायालय की इस मुहिम की सराहना की है। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने का यह जन अभियान बेहद प्रशंसनीय है।

              राज्यपाल ने कहा कि अपने आस–पड़ोस व अपने प्रदेश को साफ-सुथरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से त्याग करना चाहिए और अपनी जीवनशैली में “ग्रीन एक्टिविटीज और ग्रीन गुड्स” को स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा की हमें पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेना होगा तभी हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम देवभूमि के पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से पूर्ण रूप से मुक्त करें।

              राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने जरूरी है। उन्होंने इस  महाअभियान में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक नागरिक का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजभवन देहरादून में जल्द ही एक सेमिनार ”प्लास्टिक के विरुद्ध जंग” आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।