Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून (Neha goyal ). उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ ही इनके माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला एवं स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर विधायक भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *