Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यूथ कॉंग्रेस के नजीबाबाद अध्यक्ष बने एडवोकेट मौ. फैज, समर्थकों में खुशी

Aligarh Ayodhya Balrampur Banaras Bijnor Bulandshahar Dehradun Delhi Kotdwar Lucknow Moradabad Mussoorie Najibabad Pauri Garhwal Prayagraj Saharanpur Shrinagar Uttar Pradesh Uttarakhand Varanasi


Consulting Editor: Mo Faheem 'Tanha'

नजीबाबाद, (Big News Today): भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कस्बा साहनपुर निवासी एडवोकेट मोहम्मद फैज़ को नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस (जनपद बिजनौर) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस नियुक्ति से एडवोकेट फैज के समर्थकों में खुशी की लहर हैI

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसोदिया ने एडवोकेट मोहम्मद फैज़ पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि वे अपनी ऊर्जा, समय एवं समर्पण के साथ संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि मोहम्मद फैज़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट मोहम्मद फैज़ ने भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि एडवोकेट मौ. फैज प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ एडवोकेट जाफिर हुसैन के पुत्र हैं और इससे पहले भी वे युवा कॉंग्रेस में अन्य पदों पर जिम्मेदारी संभालन चुके हैंI युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेताओं ने उनको अब ये जिम्मेदारी सौंपी हैI


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *