Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मिस उत्तराखंड-2023 साइना रौतेला को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जानिए कौन हैं ब्यूटी क्वीन साइना

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) मिस उत्तराखंड-2023 साइना रौतेला ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने साइना को मिस उत्तराखंड चुने जाने पर बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Photo: (दाएं से) राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, मिस उत्तराखण्ड साइना रौतेला, साइना के पिता मेजर हिमांशु रौतेला

     राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां बेहद प्रतिभाशाली हैं। इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को और निखारने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की बेटियों की बड़ी भूमिका है। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर, साइना रौतेला के पिता मेजर हिमांशु रौतेला, माता  स्वीटी रौतेला भी उपस्थित रहीं।