Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल से उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने की मुलाकात

Uttarakhand


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग के सदस्य आरएस मीणा एवं गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आयोग से संबंधित विषयों तथा मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में जीओसी, 14 इन्फैंट्री डिवीजन, मुख्यालय क्लेमेंट टाउन, देहरादून मेजर जनरल नवीन महाजन ने शिष्टाचार भेंट की।