Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून। राजधानी देहरादून में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में एक दुकान में आग लगने से अफरीतफरी मच गई। आग कॉम्प्लेक्स स्थित तीसरी मंजिल में बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

साथ ही प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकी कॉम्प्लेक्स में स्थित तीसरी मंजिल पर बाला जी ड्रेस एम्पोरियम में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं कुछ ही देरी में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों लगी।

साथ ही आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है ओर घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *