Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पोस्टल बैलेट बहाना, हरदा को अपनों से ख़तरा- मनवीर चौहान

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोस्टल बैलट के बहाने तरह तरह से आरोप प्रत्यारोप की सियासत कर रहे है,लेकिन हकीकत कुछ और है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की तिकड़ी ने काम बिगाड़ दिया। इसके अलावा 5 अध्यक्ष भी अलग अलग कबीलो को चला रहे है। उन्होंने कहा हरदा और अध्यक्ष ही वैलेट पेपर के बहाने अनचाहे भय से ग्रसित हैं। कांग्रेस में चुनाव से पहले ही सीएम की जंग शुरू हो गई थी और पूरे 5 साल से गुटों की बर्चस्व की जंग चलती रही। अप्रत्याशित नतीजों को भांपकर कांग्रेस अब बहाने तलाश रही है। चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी 10 मार्च के बाद नई पारी की घोषणा कर चुके हैं। लगता है कि उनको परिणाम को लेकर आभास हो गया है। उन्होंने कहा कि वैलेट के साथ ही कांग्रेस अब पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका जताकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हर दूसरा खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत है और अब वह तरह के बहाने तलाशने में जुट गई है,ल्रेकिन इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।