नव वर्ष 2024 पर मंत्री रेखा आर्य ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: नव वर्ष 2024 पर काबीना मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सबने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया, जिसका कार्य मोदी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।