Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विभागीय सचिव, निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक ली, बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के साथ ही आगामी योजनाओ के ऊपर भी विस्तृत चर्चा की! एकल महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 75 प्रतिशत की सब्सिडी के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा! एकल महिला योजना में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा, एसिड अटैक और परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं! महिला कल्याण कोष के लिए अतिरिक्त शुल्क जो कि आबकारी विभाग से प्राप्त होना था इस पर विभाग की तरफ से सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है और आज ही प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इसके साथ ही अधिकारियों को प्रदेश भर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति तय समय पर करने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन में परेशानी न हो.


मंत्री रेखा आर्या ने बताया की 5 हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के उच्चीकृत करने से संबंधित आवेदन भारत सरकार को भेजा गया था जिनका आगामी कुछ दिनों में उच्चीकरण हो जायेगा जो कि प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.
इस अवसर पर सचिव हरिचंद सेमवाल, अपर सचिव/निदेशक प्रशान्त आर्य जी, उपनिदेशक विक्रम सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.