Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वास्थ्य महकमे को मिले 37 नए नर्सिंग अधिकारी

Dehradun Uttarakhand


 देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे को 37 नए नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं. इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को विभिन्न जिला सरकारी अस्पतालों में तैनाती दी गई है. हाईकोर्ट के आदेशों पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने 37 नए नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती की है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही आशा जताई है कि सभी नर्सिंग अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे.

इनमें से 34 नर्सिंग अधिकारियों को नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के निर्णय के बाद और तीन नर्सिंग अधिकारियों को एनओसी समेत अभिलेखों की पुष्टि के बाद यह तैनाती दी गई है. स्वास्थ्य विभाग को मिले इन अधिकारियों की तैनाती के बाद प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी. इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा. हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 34 नर्सिंग अधिकारियों का चयन परिणाम जारी किया.