Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): आखिरकार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है. भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है. जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है. जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है. भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।