Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फेसबुक क्विज कंपटीशन के विजेताओं के नामों की घोषणा की

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था। प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किए, जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाए गए। प्रतियोगिता में सही पाए जाने वाले 1709 उत्तरों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से तीन विजेताओं का नाम चयनित किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम विजेता श्री रॉबिन जॉन, द्वितीय विजेता सुश्री नन्दिनी रावत और तृतीय विजेता श्री अशोक जोशी रहे।