Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्‍तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ मतदान होगा। बता दें कि राज्‍य में कुल 55 प्रत्‍याशी इन चुनावों में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। वहीं कल यानी शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है. जिसके लिए राज्य के सभी जिलों की विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. इस दौरान सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे और पार्टियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए.