Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Dehradun Uttarakhand


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग / जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कपनियां (जखोली) में “केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर “विधिक जागरूकता शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सचिव द्वारा अपने संबोधन में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को कराधान प्रणाली के महत्व, राष्ट्र निर्माण में करों की भूमिका तथा ईमानदार कर भुगतान के प्रति जागरूक करना है। उत्पाद शुल्क व्यवस्था देश की आर्थिक प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों, तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही आमजन को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए विधिक सहायता योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसके कानूनी प्रतिबंधों के संबंध में जागरूकता फैलाई गई। नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित जनसमूह को गहरा संदेश दिया तथा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायक बनाया।