Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोतवाली पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Dehradun Uttarakhand






पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ में वर्ष 2023 में घटित एक साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 30 मार्च 2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को उसका परिचित बताते हुए कहा कि उसने किसी को पैसे भेजने हैं जो अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए वह दूसरे का नंबर भेजेगा, जिनमें पैसे डालने हैं।आरोपी ने पीड़ित को विभिन्न रकम के कुल रुपए 1,30,000/- के फर्जी मैसेज भेजे।

पीड़ित ने बिना अपने खाते की जांच किए आरोपी द्वारा बताए गए नंबरों पर धनराशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राकेश सैनी निवासी ग्राम माहरकला, मालेश्वर रोड, जयपुर (राजस्थान) को कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *