Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इस तारीख़ को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Uttarakhand


देहरादून। बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड के चारधाम में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

आज शिवरात्रि के मौक़े पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में महाशिवरात्रि पर्व पर यह शुभ मुहूर्त निकाला गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर हर साल पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला जाता है।

इसी मान्यता के चलते आज मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कपाट खोलने के लिए बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 3 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां मई को सुबह बजे से भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. वहीं मंदिर में हवन यज्ञ, भजन कीर्तन और स्कूली बच्चों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन और बाद में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।