Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी कैबिनेट समाप्त 11 प्रस्तावों पर लगी मोहर देखिए अहम निर्णय

Uttarakhand



देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हालांकि, इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक के सम्मुख कुल 11 प्रस्ताव सामने आए।

कैबिनेट बैठक के अहम निर्णय

– वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। लिहाजा एक अगस्त से 6 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोल दी जाएगी।

– कौसानी क्षेत्र में देश-विदेश से लाखों के सैलानी हर साल पहुंचते हैं। कौसानी क्षेत्र को बनाया गया नगर पंचायत।

– पंतनगर एयरपोर्ट के जमीन का चयन पहले ही हो गया था। जिसके लिए अगले 6 महीने के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

– 23 अगस्त से 27 अगस्त तक मानसून सत्र होगा शुरू

– आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी 100 बच्चों को तैयारियों के लिए राज सरकार पैसा देगी।

कैबिनेट बैठक के अहम बिंदु

सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने अनुमोदित किया

सांस्कृतिक दलों को ₹2000 प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी