मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दी जन्माष्टमी की बधाई

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशा व्यक्त की है कि यह शुभ अवसर राज्य में शांति, सद्भाव, प्रगति और समृद्धि का अग्रदूत होगा। इस शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।