Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऐतिहासिक झंडा जी का आरोहरण पूरा, पंजाब के हरभजन सिंह ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाए गए। इसके बाद शाम चार बजे झंडे जी का आरोहण किया गया।  इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है।

मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया।