Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मोर्चे पर खड़े नजर आएंगे नड्डा ने तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव तक हर महीने उत्तराखंड का प्रवास करेंगे पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand



देहरादून Big News Today

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों पर निरंतर नजर रखने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मोर्चे पर खड़े नजर आएंगे जी हां नड्डा ने तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव तक हर महीने उत्तराखंड का प्रवास करेंगे ऐसे में साफ है कि पार्टी आलाकमान उत्तराखंड चुनावो को।लेकर कितना संजीदा है ।

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नड्डा ने सभी पदाधिकारियों मंत्रियों सांसदों और विधायकों के प्रवास पर जोड़ दिया सूत्रों के मुताबिक नड्डा के पास यह फीडबैक था कि पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में प्रवास नहीं कर रहे हैं बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों से पूछा कि वह बताएं कि उन्होंने अपने जिले में पिछले 1 महीने के दौरान कितने प्रवास की है

नड्डा ने निर्देश दिए कि सितंबर माह से प्रत्येक पदाधिकारी मंत्रियों जनप्रतिनिधि ना सिर्फ प्रवास करेंगे बल्कि इनकी जानकारी प्रदेश संगठन को देंगे प्रदेश कार्यालय का मंत्रियों ने प्रवास की सूचना सीधे उपलब्ध कराएंगे यह सूचना के साथ प्रवास के फोटोग्राफ भी भेजने होंगे