Report: M. Faheem 'Tanha'
सहारनपुर/देहरादून। (BIG NEWS TODAY): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहारनपुर की जुझारू और प्रगतिशील महिला नेता ममता चौधरी एक ऐसी शख्सियत के रूप में उभरकर सामने आती हैं, जिन्होंने राजनीति और समाज सेवा के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में रामपुर मनिहारन विधानसभा क्षेत्र से सहारनपुर जिला पंचायत सदस्य के रूप में सक्रिय ममता चौधरी समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के लिए जानी जाती हैं।
Stylish Women’s Tote Bag – Perfect for Office & College Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Check This Stylish & Trending Product on Amazon
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Trending & Stylish Women’s Handbag – Perfect for Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.ममता चौधरी वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत रहीं I वे विशेष रूप से महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को लेकर वे निरंतर प्रयास करती रही हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

ममता चौधरी का मानना है कि महिलाओं की प्रगति के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। इसी सोच के साथ वे क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं।
Elegant & Trendy Women’s Handbag – Perfect for Office & Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Premium & Trendy Women’s Handbag – Stylish, Spacious & Perfect for Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं।
समान अवसर एवं सम्मान देने की जरूरत: ममता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ममता चौधरी का कहना है कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही है। जरूरत इस बात की है कि समाज उन्हें समान अवसर और सम्मान दे, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और देश के विकास में अपनी पूरी भागीदारी निभा सकें।
समाज सेवा, जनसरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी और जुझारू व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। ममता चौधरी का यह सफर उन महिलाओं के लिए एक संदेश भी है कि दृढ़ संकल्प और सेवा भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
Forest Essentials Baby Hair & Body Wash with 10 herbs specially for baby care to gently cleanse & replenish delicate skin
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Electric Nail Trimmer For Baby, Baby Nail Trimmer, Baby Nail
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Elephant & Many more Toys for Children – Trendy Design for Kids to play
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.

