Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण          

Dehradun Uttarakhand






नई टिेहरी। नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित व्यवस्थाओं तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।


वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे आवश्यक मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।


निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, बीजेपी प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल, कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह, मनीष पंत, निर्वाचन से जवाहर सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान आदि संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *