BIG NEWS TODAY : बद्रीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने बनाई रणनीति ….. प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में रविवार को इंडिया गठबन्धन एवं सिविल सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने संयुक्त रूप से काफी अच्छा प्रदर्शन किया तथा बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भी हम अपेक्षा करते हैं कि हम संयुक्त रूप से एकजुटता के साथ चुनाव लड़कर भाजपा की विघटनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे तथा विजय प्राप्त करेंगें। indi alliance on badrinath and manglor bye election
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वच्छ छबि के जमीनी कार्यकर्ताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का इतिहास जनता के लिए संघर्ष का रहा है जबकि भाजपा अपनी मूल विचारधारा के विपरीत प्रयासी रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में भले ही हम विजय प्राप्त नहीं कर पाये परन्तु कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है तथा हम पिछले चुनाव की हार को पाटने में कामयाब हुए हैं, वहीं भाजपा ने अपना जनाधार खोया है। मंगलौर एवं बद्रीनाथ उपचुनाव में निश्चित रूप से जनता हमारे साथ खडी होगी तथा कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी आप सभी के सहयोग से भारी बहुमत से विजयी होंगे। indi alliance on badrinath and manglor bye election

नेताओं की बैठक में सीपीआई एलएल के प्रदेश सचिव इन्द्रेश मैखुरी, भारत जोड़ो अभियान के उत्तराखण्ड संयोजक भुवन पाठक, सीपीआई के नेशनल काउंसिल मेंम्बर समर भण्डारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ0 एस.एन. सचान, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने संबोधन करते हुए कहा कि हमें इंडिया गठबन्धन, सिविल सोसाइटी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय करना होगा जिससे हमें उपचुनाव में अपेक्षा पूर्ण परिणाम हासिल होंगे। बैठक को किसान सभा के सुरेन्द्र सजवाण, कांग्रेस महामंत्री आनन्द रावत, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ समाज सेवी त्रिलोचन भट्ट, भारत जोड़ो अभियान की नन्दिनी आर्य एवं चेतना आन्दोलन के शंकर गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक मे निर्णय लिया गया कि नन्दिनी आर्य उपचुनाव में गठबन्धन एवं सिविल सोइटी की सोशल मीडिया इंचार्ज होंगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गठबन्धन की अगली बैठक 29 जून को मंगलौर में तथा 1 जुलाई को गोपेश्वर में आयोजित की जायेगी। indi alliance on badrinath and manglor bye election

