Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जेल में रहते हुए ही रिटायर हो गए IAS राम विलास यादव,पुलिस कस्टडी में लेने की तैयारी, बार -बार नोटिस के बावजूद परिवार नहीं आया पूछताछ के लिए !

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

आखिरकर जेल में रहते हुए ही निलंबित IAS राम विलास यादव रिटायर हो गए , 30 जून को उनका आईएएस के रूप में अंतिम दिन था अब पूर्व आईएएस के रूप में राम विलास पुलिस के दाँव पेच से कितना बच सकेंगे।

वही नोटिस पर नोटिस, मगर पूछताछ के लिए नहीं आया परिवार, यादव को पुलिस कस्टडी में लेने की तैयारी।

विजिलेंस की पूछताछ के दौरान निलंबित आईएएस रामविलास यादव ने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है। जबकि बेटी के खाते में भी अच्छी-खासी रकम जमा की गई है। पूछताछ के लिए आने के लिए परिवार को नोटिस भेजा रहा है, लेकिन यादव के परिवार से कोई नहीं आ रहा।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है। विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेज रही है, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई है। विजिलेंस अब जल्द ही यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था।

इस मामले में विजिलेंस उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ करना चाहती है। सोमवार को बुलाने के लिए उन्हें गत शनिवार को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे सोमवार को नहीं आए। सोमवार को फिर नोटिस जारी किया गया, पर मंगलवार को भी नहीं पहुंचे। बुधवार को भी यादव का परिवार विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें एक और नोटिस बुधवार को भी भेजा गया है।