Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाल रहे आईएएस शत्रुघन सिंह ने आज इस्तीफ़ा दे दिया है

Uttarakhand



देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाल रहे आईएएस शत्रुघन सिंह ने आज

मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी इनका कार्यकाल नवंबर 2021 में खत्म होना था। चर्चा है कि शत्रुघ्न सिंह तीरथ रावत सरकार में कोई अहम ओहदा संभाल सकते हैं।

वर्ष 2015 में 1983 बैच के आईएएस अफसर शत्रुघ्न सिंह साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के हैं। पूरी सेवाकाल में निर्विवाद छवि के रहे वरिष्ठ आईएएस शत्रुघ्न सिंह पीएमओ में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वह उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी अपनी टीम में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उनके इस्तीफे को इसी  जोड़कर देखा जा रहा है।