Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बड़ी खबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत समेत सेना के बड़े अधिकारी थे सवार

Delhi


तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. सेना का हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. हेलीकॉप्‍टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनलर विपिन रावत भी सवार थे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हेलीकॉप्‍टर में 14 लोग सवार थे.हादसा तमिलनाडु के कूनूर में हुआ. कुछ घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है. स्‍थानीय टीवी चैनल पर दुर्घटनास्‍थल की तस्‍वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्‍टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है, जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे.