Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की

Uttarakhand


राजभवन उत्तराखण्ड (B.N.T)

राजभवन देहरादून 02 अक्टूबर, 2021

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। सभी कार्मिकों की उपस्थिति में गांधी जी के प्रिय भजन -‘‘वैष्णव जन तै तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे….‘‘ तथा ‘रघुपति राघव राजा राम’ की भातखण्डे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। राज्यपाल ने सभी संगीत कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव व राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित थे।