Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में मनाया लोहड़ी पर्व, और राज्य के सभी नागरिकों को दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर सक्रांति, पोंगल, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।


अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि उत्सव, तीज-त्यौहार हमारे जीवन की नीरसता को कम करके जीवन में एक नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे हमें जिन्दगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है। हमारी ये समृद्ध परम्पराएं सामाजिक सौहार्द्ध तथा अच्छा वातावरण बनाये रखने में मदद करती हैं। हमें अपनी इन गौरवशाली परम्पराओं को निभाते रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ सामाजिक वातावरण में देश-प्रदेश तथा समाज की प्रगति सुनिश्चित है।’’