गुड वर्क-: दून पुलिस बनी फिर मददगार , सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सीपीयू प्रभारी नरेश भोरियाल की टीम ने पहुँचाया अस्पताल !

Uttarakhand


देहरादून report By-: faizy

देहरादून पुलिस बनी फिर मददगार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सीपीयू पुलिस ने की मदद ।
कैनाल रोड पर दुपहिया वाहन सवार व्यक्ति जिसका नाम (हिमांशु चौधरी )जो वाहन अनियंत्रित होने के कारण घायल हो गया ।
तो तभी उस क्षेत्र में सीपीयू पुलिस टीम मौजूद थी । Big News Today से बातचीत में नरेश भोरियाल ने बताया कि हमें जैसे ही पता चला तो मैंने मौक़े पर ही संज्ञान लेते हुए अपनी टीम को निर्देश दिए ।
टीम में शामिल -आरक्षी गौरव चौधरी और दीपक कुमार ने तुरंत घायल व्यक्ति को दून अस्पताल पहुँचाया । हालाँकि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है और वो ख़तरे से बाहर है ।