Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचने का खेल कर रही है भाजपा सरकार”: गौरव वल्लभ

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today Bureau)

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस भवन में हुई प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचने का खेल भाजपा सरकार कर रही है। पीएम कहते हैं 70 साल- 70 साल लेकिन जो 70 साल में सम्पत्तियां बनी थी सब बेची जा रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सम्पत्तियों की लूट है, आनन फानन में अपने मित्रों को बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से एक फिलर बोला जा रहा है सौ लाख करोड़, तीन स्वाधीनता दिवस से जो घोषणा करी वह कहां है। महत्वपूर्ण सम्पत्तियां भाड़े पर क्यों दी जा रही हैं, क्यों मित्रो को दे रहे हैं । वे कहते हैं भाड़े पर दे रहे हैं , लेकिन असल खेल कुछ और है।

कांग्रेस राष्ट्रीय रावक्ता गौरव वल्लभ ने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रांसमिशन लाइन को निजी हाथों में क्यों दिया जा रहा है। अगर डेढ़ लाख करोड़ की रेलवे की संपत्ति बिकेगी तो कौन खरीदेगा , देश का बच्चा भी जानता है।