Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री गणेश जोशी ने देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए जगह चिन्हित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. हाल ही में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने उनकी स्मृति में चौराहे का नामकरण और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी.

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में जल्द सीडीएस बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में सब एरिया के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिरवान दत्ता के साथ देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनने वाले स्मारक के लिए भूमि की उलब्धता देखी। मंत्री ने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय में देश के प्रथम सीडीएस की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह मांग भी उठी थी कि देहरादून में किसी चौक का नाम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए। मंत्री ने इसके बाद सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल के साथ बैठक कर स्मारक को लेकर बजट से संबन्धित सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंट क्षेत्र के साथ-साथ देहरादून के शहरी क्षेत्र में किसी स्थान पर जनरल रावत की प्रतिमा लगाने के लिए भी भूमि का चयन किया जाए।