Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“हर घर तिरंगा अभियान”: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगे झंडे को फहराने के संबंध में विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वार्डो के सदस्यों और पार्षदों को तिरंगा झण्डे वितरण किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” जगह -जगह चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कह कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगा ध्वज फहराएं जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।