Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दक्षिण दिल्ली अग्निकांड के बाद फायर सर्विस हुई सतर्क

Dehradun Uttarakhand






रेस्टोरेंट्स में चलाया गया विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान
अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर के निर्देशन में जनपद के होटल एवं रेस्टोरेंट्स में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं Fire NOC का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माँ भगवती होटल, देवभूमि स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बिष्ट स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, नेगी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, मोहन्स स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रावत स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट तथा हिमदर्शन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, लोधिया की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अग्नि सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *