Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुःखद हादसा: देहरादून जनपद में देखिए एक घर में लगी भयंकर आग, 4 बच्चों की आग में झुलसकर हुई मौत, सीएम धामी ने जताया शोक एवं डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) देहरादून जिले के त्यूनी इलाके में शिक्षा विभाग से रिटायर एक कर्मचारी सूरत राम जोशी के घर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है आग में झुलस कर 4 बच्चों की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग लगने के कारण सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारी सोनिका ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है आग में झुलस कर मरने वालों में चार बच्चे 1-सोनम 9 वर्ष निवासी गांव जाकटा पिता का नाम त्रिलोक व माता का नाम पूनम, 2-रिंकी उम्र लगभग 10 से 11 वर्ष, निवासी विकटाड हिमाचल, 3- मिष्टी उम्र 5 वर्ष पिता का नाम विक्की तथा माता का नाम कुसुम, 4-सेजल उम्र ढाई वर्ष पिता का नाम विक्की शामिल है।

त्यूनी थाना प्रभारी आशीष रवियान ने बताया कि फायर सर्विस को आसकोट से भी मंगवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आग लगने का कारण सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। सूरत राम जोशी के मकान अलग अलग परिवार के लोग किराए पर रहते थे।