दुःखद: पत्रकार अर्जुन बिष्ट एवं प्रवीण कुमार को पितृ शोक, मुख्यमंत्री धामी एवं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी व्यक्त किया दुःख

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट के पिताजी बलवंत सिंह बिष्ट के निधन होने पर एवं दूसरे पत्रकार प्रवीण कुमार के पिताजी का भी निधन होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी अर्जुन सिंह बिष्ट के पिताजी बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर और पत्रकार प्रवीण कुमार के पिताजी के निधन पर भी दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।