Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

समाज के लिए मिसाल: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी दोनों सुपुत्रियों कु. कृति और श्रीजा रावत ने नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया है

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उनकी दोनों पुत्रियों ने “दधीचि देहदान समिति, देहरादून उत्तराखंड” के माध्यम से नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया है। इससे उन्होंने उसी “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को प्रकट किया है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हमारे सनातन धर्म का महान विचार है। उनकी प्रेरणा से उनकी दोनों पुत्रियों कु. कृति और श्रीजा रावत ने भी नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया है। वास्तव में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार ने समाज के सामने एक उच्च आदर्श प्रस्तुत किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सामाजिक कार्यों, वृक्षारोपण, नदी पुनर्जीवन, स्वच्छ प्लास्टिक मुक्त अभियान, पर्यावरण और रक्तदान के कार्यक्रमों में वर्षों से सक्रिय रहें हैं।

त्रिवेंद्र रावत का कहना है कि इन कार्यों से उन्हें अत्यंत आत्मिक संतोष और आनंद मिलता है। उनका आग्रह रहता है, जीवन का उपयोग समाज के लिए अधिकाधिक हो।