Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election Results 2022 : उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में शुरुआती 50 सीटों के रुझान सामने आ गए है, जिसमें अभी तक 28 सीटों पर भाजपा और 18 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि दो सीटों पर बसपा, एक पर निर्दलीय और एक सीट अन्य के खाते में गई है मतदान के शुरुआती नतीजों में उत्तराखंड में भाजपा अभी आगे चल रही है, लेकिन रुझान के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर पीछे चल रहे हैं।