Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022 Polling: उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।  मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथ बनाया है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर मतदान का काम कराने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग हैं। इसके अलावा प्रदेश में सभी सुविधाओं से युक्त 156 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।