Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

’’एक पेड़ मां के नाम’’ लगाया मुख्यमंत्री धामी ने, पत्नी गीता धामी भी रहीं साथ

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी भी साथ में मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।