Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शिक्षा मंत्री बोले अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक जल्द हटेगी पढ़े

Uttarakhand


Big News Today

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में सरकारी नौकरी के खाली पदों पर भर्ती करने को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं, और सरकारी नौकरी के खाली पदों पर सरकार की गंभीरता के बाद विज्ञप्ति भी जारी हो रही है। वही कोविड- 19 महामारी के कारण उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है।

जिस वजह से अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों और कार्मिकों के पद खाली होने से अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को जल्द हटाया जाएगा।