Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रो0 दुर्गेश पंत बने यूकॉस्ट के महानिदेशक , इससे पहले इन अहम पद पर रह चुके है दुर्गेश पंत

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

प्रो0 दुर्गेश पंत, निदेशक, कम्प्यूटर साइंस एवं आई0टी0, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल को शासन द्वारा महानिदेशक, उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) के पद पर नियुक्त किया है।परिषद् में महानिदेशक का चार्ज ग्रहण करने पर परिषद् कार्मिकों द्वारा बधाईयां दी गयी।

प्रो0 पंत पूर्व में उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र एवं उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र में निदेशक के पद पर रह चुके हैं। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में कार्य करने का अच्छा अनुभव है।

प्रोफेसर दुर्गेश पंत उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में निदेश पद से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी के चीफ कॉडिनेटर के अहम पद पर थे।

प्रोफेसर डॉ दुर्गेश पंत ने कहा कि उत्तराखंड के हर दुरस्त क्षेत्रो के छात्र छात्राओं तक विज्ञान को लेजाया जाएगा व शिक्षा के छेत्र में वे सर्वाधिक ध्यान देंगे जिससे विज्ञान का ज्ञान दे कर उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उभारा जा सकेगा ।

प्रो0 पंत को कुमायूं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। प्रो0 पंत के पास 30 वर्षो का अनुभव है एवं इनके निदेशन में यूकॉस्ट की बहुप्रतिक्षित साइंस सिटी परियोजना को प्रारम्भ कर टाइम पर पूर्ण कराने में अहम भूमिका रहेगी।