Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बसंत विहार द्वारा 7.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand


देहरादून थाना वसंत विहार

Big News Today

   *पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर  रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर महोदया*  के निर्देशानुसार,  सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी  नगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी बसंत विहार* द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित कर टीम बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।  टीम के द्वारा

1- पूर्व में एनडीपीएस में जेल गए अपराधियों का सत्यापन किया गया

2- थाना क्षेत्र में स्थित हुक्का बारों को चेक किया गया

3- स्कूल कॉलेजों के आसपास मुखबिर सक्रिय किए गए

4- थाना क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई

    इसी क्रम में टीम प्रभारी  *चौकी प्रभारी इंदिरा नगर* मय  हमराही कर्मचारी थाना बसंत विहार द्वारा दौराने गस्त दिनांक 03-04/01/2022  की रात्रि को  पीर की माढी से कावली की तरफ जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त  *चांद सुलेमान उर्फ सुल्ली पुत्र स्वo रिजवान निवासी मुस्लिम बस्ती  शास्त्री नगर खाला थाना वसंत विहार  देहरादून* को 7.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

    अभियुक्त उपरोक्त के *विरुद्ध थाना  बसंत बिहार में धारा 8/21 NDPS ACT* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह सस्ते दामों में रामपुर से स्मैक खरीद कर लाता है तथा देहरादून में स्कूल कॉलेज के लड़को को ऊंचे दामों में बेचता है जिससे उसे अच्छा खासा लाभ हो जाता है l

गिरफ्तार अभियुक्त

चांद सुलेमान उर्फ सुल्ली पुत्र स्वo रिजवान निवासी मुस्लिम बस्ती शास्त्री नगर खाला थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 23 वर्ष

बरामदगी

7.08 ग्राम अवैध स्मैक

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

1- मुoअoसंo-150/18 धारा-25/4 A. ACT थाना बसंत विहार देहरादून

2- मुoअoसंo- 213/18 धारा-380,411 ipc थाना रायपुर देहरादून

3- मुoअoसंo-01/22 धारा-08/21 NDPS ACT थाना बसंत विहार देहरादून

पुलिस टीम थाना बसंत विहार

उ0 नि0 विकसित पवार चौकी प्रभारी इंदिरा नगर
कांo जितेंद्र कुमार,कांo शादाब, कांo गौरव, कांo ललित, कांo मनजीत