Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांवली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में घटिया निर्माण कार्य की शिकायत पर धस्माना ने किया स्कूल का निरीक्षण DM से करेंगे जाँच की माँग पढ़िए

Uttarakhand


देहरादून : बिग न्यूज़ टुडे रिपोर्ट-: फ़ैज़ी

कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांवली वार्ड में शास्त्रीनगर खाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से बन रहे कक्ष में क्षेत्रवासियों द्वारा घटिया निर्माण की शिकायत पर आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व कैंट क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना दोपहर स्वयं मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए । निर्माण की गुणवत्ता वास्तव में बहुत निम्न स्तर की पाई गई व निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी बहुत निम्न दर्जे की दिखी। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि स्कूल निर्माण का कार्य एक राज्य सरकार के कर्मचारी को ठेकेदार बना कर दिया गया है जो सरकारी नौकरी के अलावा ठेकेदारी व भाजपा की व्रकारी भी करता है। लोगों ने बताया कि घटिया निर्माण के बारे में अगर कोई उक्त व्यक्ति से पूछताछ करता है तो वो देख लेने की धमकी भी देता है।
धस्माना ने कहा कि विधायक निधि जनता की गाड़ी कमाई का पैसा होती है और उसका दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रकरण की जांच के लिए कल ही जिलाधिकारी देहरादून से कहेंगे।

धस्माना के साथ क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल जिसमें अवधेश कथीरिया, मनीष सिसौदिया, गुड्डी देवी, सलीम अंसारी, संजय कटारिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।